Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत, Alumni Meet में किया प्रतिभाग, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत, Alumni Meet में किया प्रतिभाग, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

उत्तराखंड डी०डी०यू०-जी०के०वाई० योजना में देशभर में अव्वल — ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत Alumni Meet-2025 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत पूर्व में प्रशिक्षित एवं वर्तमान में रोजगाररत 150 से अधिक एल्यूमनी ने प्रतिभाग किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योजना के तहत राज्य को वर्ष 2019 से 2024 तक 26,800 युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 26,000 से अधिक अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 21,000 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 19 सेक्टरों के 90 ट्रेड स्वीकृत हैं और वर्तमान में 1,119 अभ्यर्थी प्रशिक्षणरत हैं। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के क्रियान्वयन में उत्तराखंड विगत पाँच वर्षों से देश के 30 राज्यों में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों और टीम को शाबाशी दी।

मंत्री जोशी ने कहा कि एल्यूमनी मीट योजना का एक अभिन्न घटक है, जो न केवल प्रशिक्षित युवाओं को अपने अनुभव साझा करने का अवसर देता है बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कई एल्यूमनी ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे नए प्रशिक्षु युवाओं को दिशा, आत्मविश्वास और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि डी०डी०यू०-जी०के०वाई० योजना के तहत उत्तराखंड की कार्यप्रणाली और प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता रहा है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री जोशी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का आव्हान किया और सभी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, एके राजपूत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top