Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

गणेश गोदियाल को मिली उत्तराखंड कांग्रेस की कमान, प्रीतम सिंह और हरक सिंह को भी मिली अहम जिम्मेदारी।

गणेश गोदियाल को मिली उत्तराखंड कांग्रेस की कमान, प्रीतम सिंह और हरक सिंह को भी मिली अहम जिम्मेदारी।

देहरादून/नई दिल्ली :- कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इस नियुक्ति की घोषणा की गई।कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। इसके तहत पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस प्रचार अभियान समिति (Campaign Committee) का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति (Election Management Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी के अनुसार, इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं ताकि संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को गति दी जा सके।

वहीं, पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की भूमिका और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के रूप में शामिल किया है। एआईसीसी महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी करन माहरा के कार्यकाल और उनके संगठन के प्रति समर्पण की प्रशंसा करती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तराखंड कांग्रेस में यह फेरबदल आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन के पुनर्गठन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी से बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top