Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर, गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक।

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर, गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक।

देहरादून :- गृह सचिव शैलेश बगौली ने शुक्रवार को सचिवालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

गृह सचिव ने कहा कि राज्यों के बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहे। साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर पर विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने राज्य के सभी बॉर्डर क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ANPR कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे संदिग्ध वाहनों की ट्रैकिंग और निगरानी अधिक प्रभावी हो सकेगी

गृह सचिव ने प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चेकिंग अभियान में तेजी लाने, तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शहरों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की संपूर्ण व्यवस्था और उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी गृह सचिव ने दिए।

गृह सचिव बगौली ने कहा कि राज्यवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक मैनपावर, टेक्नोलॉजी या अन्य संसाधनों की आवश्यकता होने पर तुरंत मुख्यालय और शासन को अवगत करवाएं। साथ ही गृह सचिव बगौली ने सभी सरकारी दफ्तरों के आसपास क्षेत्र को सीसीटीवी से आच्छादित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राज्यवासियों से भी सभी सुरक्षा मानकों का भी पालन करने का आग्रह किया।

इस दौरान बैठक में एडीजी अभिनव कुमार, वी. मुर्गेशन, सभी जिलों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (वर्चुअल माध्यम) से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top