Breaking News
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।

टपकेश्वर कॉलोनी के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, विभिन्न समस्याओं के संबंध में सौंपा ज्ञापन।

टपकेश्वर कॉलोनी के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, विभिन्न समस्याओं के संबंध में सौंपा ज्ञापन।

देहरादून.:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास में गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर कॉलोनी के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में गढ़ीकैंट क्षेत्र के पूर्व सैनिकों सहित स्थानीय निवासी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने शिवरात्रि मेला आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ क्षेत्रीय समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र से एक बाईपास सड़क निर्माण की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, टपकेश्वर में आयोजित होने वाला शिवरात्रि मेला पूर्व की भांति 3 दिन का ही रखा जाए तथा दुकानों की स्थापना केवल मंदिर के निकट निर्धारित मेला क्षेत्र तक सीमित हो, सड़क पर दुकानें न लगाई जाएं।

इसके साथ ही, गढ़ी कैंट निवासियों ने टपकेश्वर मार्ग पर विद्युत विभाग द्वारा डाली गई झूलती तारों की समस्या से भी मंत्री को अवगत कराया और जल्द समाधान का अनुरोध किया। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दूरभाष के माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमण्डल में उदय खत्री, एल.बी. शाही, एस.बी. सिंह, सलानी, विनय पाटनी, अश्वनी खत्री, किशोर कुमार, राजेश थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top