Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, नजीबाबाद में लगाया निःशुल्क शिविर,1560 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, नजीबाबाद में लगाया निःशुल्क शिविर,1560 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ। 

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1560 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ। 

मुख्य अतिथि मौसम चौधरी, माननीय विधायक, नजीबाबाद ने किया शिविर का शुभारंभ।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 16 नवम्बर 2025 को खेल मैदान, निकट भारत गैस एजेंसी, नेशनल मार्केट, मण्डावर में विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुँचे कुल 1560 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 

रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक नजीबाबाद मौसम चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह जनसेवा की सच्ची भावना का परिचायक है। उन्होंने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी सेवाएँ समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सुमित प्रजापति ने अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव-गाँव तथा जरूरतमंदों तक पहुँचाने का अभियान लगातार सशक्त होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे समाज कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया। 

शिविर में पहुँचे अस्पताल के कैंसर विभाग के विशेषज्ञ डॉ. शाहनवाज नाजिर ए जंखवाला ने उपस्थित लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, कारणों और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी से डरने की नहीं, बल्कि सजग रहने की आवश्यकता है। समय रहते जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस रोग से न केवल बचाव संभव है, बल्कि शुरुआती अवस्था में इसका पूर्ण उपचार भी किया जा सकता है।

शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों न्यूरोलॉजी से डॉ. शुभांकर गेट, कार्डियोलॉजी से डॉ. जयकृत चैधरी, आईवीएफ एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. अंकिता अरोड़ा, मेडिसिन से डॉ. हिमांशु कुकरेती एवं डॉ. शितांशु शर्मा, बाल रोग से डॉ. ऋषभ यादव, ईएनटी से डॉ. सौरभ नौटियाल, नेत्र रोग से डॉ. गुरमीत सिंह, हड्डी रोग से डॉ. मोहित कुमार एवं डॉ. रोहित शर्मा, सर्जरी विभाग से डॉ. राहित जरीवाल, त्वचा एवं यौन रोग विभाग से डॉ. सुमित पांडे, मनोरोग विभाग से डॉ. अभिजीत आनंद तथा दंत रोग विभाग से डॉ. मोनिका रावत सहित फिजियोथेरपी विभाग से डॉ. आयुषी वर्मा, डॉ. मुस्कान और डॉ. काजल ने रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं। शिविर के दौरान सभी रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांचें भी अस्पताल की ओर से निःशुल्क की गईं और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं।

शिविर में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद की प्रधानाचार्य अनुसुइया वर्मा, उप प्रधानाचार्य नरदेव सिंह, रीता राजपूत, ज्योति चौहान, राजेश कुकरेती, जीत बहादुर, तरुण कुमार एवम् स्कूल स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं की भी विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। इस सफल आयोजन में सुमित प्रजापति, फैज अहमद फैजी (जनसंपर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) और स्थानीय सहयोगियों बुंदूं खां, मोहम्मद फैजान, नौशाद अहमद तथा मोहम्मद आदिल फरीदी का योगदान उल्लेखनीय रहा। शिविर को मिले व्यापक जनसमर्थन ने इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top