Breaking News
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।

नयागांव हाथीबड़कला में, 619 लाख की पेयजल योजना का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

नयागांव हाथीबड़कला में, 619 लाख की पेयजल योजना का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला के सामुदायिक भवन में रुपये 619.66 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल एवं ओवरहैड टैंक पेयजल योजना का विधिवत शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री जोशी का स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका समय पर लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम करते हुए जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार जनता की सरकार-जनता के द्वार की भावना के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील होकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कोई छोटी या बड़ी घटना घटित होती है तो मुख्यमंत्री और मंत्रीगण तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की स्वयं समीक्षा करते हैं, यही हमारी सरकार की संवेदनशील कार्यशैली है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हजारों स्थानीय लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करते हुए नागरिकों को निर्बाध जल सेवा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होंगी।

काबीना मंत्री ने नयागांव सड़क चौड़ीकरण, नवादा में ब्राहमण सभा भवन में टिन शेड, सामुदायिक भवन हेतु जरनेटर सेट दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग से वार्ता कर सड़क मार्ग को खोलने सम्बन्धी कार्यवाही को भी प्राथमिकता पर किया जाऐगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, सरोज गुरुंग, ज्योति कोटिया, शहीद अजित प्रधान की माता हेमा कुमारी प्रधान, राजेंद्र खंडवाल, माधो प्रसाद, राजेंद्र सिंह थापा, समीर डोभाल, कैप्टन दिनेश प्रधान, सुखदेव गुरुंग, मीन बहादुर, जूना गुरुंग, जल निगम के ईई दीपक नौटियाल, ईई सचिन कुमार सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top