Breaking News
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।

विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची, रेखा आर्या।

विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची, रेखा आर्या।

सिंचाई योजना, सड़क निर्माण सुमित योजनाओं के लिए विधायक निधि देने की घोषणा।

देहरादून/अल्मोड़ा,सोमेश्वर :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बेह गागिल गांव और बिमौला गांव में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में जनता की समस्याओं और आकांक्षाओं को सुना। उन्होंने सिंचाई योजना के विस्तार के लिए 90 लाख रुपए के अनुमोदन की जानकारी दी। चार योजनाओं के लिए उन्होंने विधायक निधि से धनराशि जारी करने की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए समर्पित है। बेह में प्राथमिक विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण भवन की समस्या दूर करने हेतु बच्चों को पास के इंटर कॉलेज में शिफ्ट करने का त्वरित निर्णय लिया और इस बारे में विभाग के अधिकारीयों को निर्देशित किया। मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र और मिनी स्टेडियम बनाने की मांग पर कहा कि इसके लिए गांव के लोग उचित जमीन की व्यवस्था करें, उन्होंने इसके लिए सरकार से धन स्वीकृति कराने का वादा किया।

मंत्री रेखा आर्या ने खनिया तोप-पिटोड़ा के बीच सीसी मार्ग के निर्माण हेतु विधायक निधि से ढाई लाख रुपए जारी करने की भी घोषणा की। स्याही देवी मंडल के बिमौला गांव में आयोजित कार्यक्रम में देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण, कोसी बैराज से तल्ला बिमौला सड़क मार्ग एवं शमशान घाट में सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रत्येक के लिए दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्वार के लिए जिला योजना से धन आवंटन का आश्वासन भी दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड की मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास पर बल दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, सदस्यता लेने वाले निम्नवत है। 

मनीषा बिष्ट (ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हवालबाग), भूपेंद्र सिंह (प्रतिनिधि), प्रकाश जोशी (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि), पूरन तिवारी, आनंद भट्ट, गोपाल जोशी, मोहन बिष्ट, लीलाधर तिवारी, दीवान बिष्ट, उमेश बिष्ट, राजेंद्र सिंह, देवी दत्त जोशी, हरीश जोशी, हिमांशु बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, राहुल नेगी, पवन जोशी, आनंद नेगी, पान सिंह बिष्ट, विक्की बिष्ट, हिमांशु जोशी, आनंद बिष्ट, खिमानंद तिवारी, वीरेंद्र सिंह भाकुनी, सागर मेहता, पूरन सिंह, सुनील बिष्ट पंकज, अजय मेहरा आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top