Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक सुर में बोले कैंसर योद्धा, कैंसर से डरना नहीं लड़ना है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक सुर में बोले कैंसर योद्धा, कैंसर से डरना नहीं लड़ना है।

पेशाब की थैली (Urinary Bladder) के कैंसर योद्धाओं के लिये विशेष सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा किए। 

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और रेडिएशन विभाग की ओर से पेशाब की थैली (Urinary Bladder) के कैंसर को मात दे चुके 60 से अधिक कैंसर योद्धाओं के लिये विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के ऑडिटोरियम में हुए इस आयोजन में विभिन्न चरणों में उपचार पूरा कर चुके प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि हिम्मत और भरोसे के साथ लड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में कैंसर योद्धाओं को उनके परिवार सहित सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, डॉ. मनोज गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रचित आहूजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान कैंसर योद्धाओं ने बताया कि कीमोथेरैपी, सर्जरी और रेडिएशन के दौरान भले ही सफर कठिन था, लेकिन अस्पताल की मेडिकल टीम और परिवार ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने का हौसला दिया।

वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी ने कहा कि कैंसर योद्धाओं की जिंदादिली यह संदेश देती है कि मजबूत इच्छाशक्ति और समय पर इलाज से कैंसर पर विजय संभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम डॉक्टरों को भी मरीजों की हिम्मत से सीखने और उपचार को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रचित आहूजा ने कहा कि कैंसर योद्धाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य समाज में यह जागरूकता फैलाना है कि कैंसर अंत नहीं, बल्कि सही उपचार और सकारात्मक सोच से नई शुरुआत का अवसर बन सकता है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज गर्ग ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से कैंसर के बढ़ते इलाज-विकल्पों और सामाजिक रूप से जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच और आधुनिक तकनीक के कारण कैंसर के उपचार की सफलता में लगातार वृद्धि हो रही है। डाॅ कमल शर्मा, विभागाध्यक्ष, यूरोलाॅजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कहा कि कैंसर के शुरूआती लक्ष्णो को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और बीड़ी सिगरेट का सेवन करने वालों को पेशाब में खून आने के लक्ष्ण दिखाई दे ंतो तुरन्त उन्हें तत्काल यूरोलाॅजिस्ट या कैंसर विशेषज्ञ से मिलकर परामर्श लेना चाहिए। 

इस अवसर पर रेडिएश ऑन्कोलॉजी विभाग के विभाागाध्क्ष डॉ. मनोज गुप्ता ने अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी कैंसर योद्धाओं की यात्रा और उनके संघर्ष को नमन किया।

इस अवसर पर कैंसर सर्जरी विभाग, यूरोलाॅजी एवम् रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top