Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का, 602 मरीजों ने उठाया लाभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का, 602 मरीजों ने उठाया लाभ।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 23 नवम्बर 2025 को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में 602 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं।

रविवार को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ. अजीत तिवारी और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन “श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की दूरदृष्टि और जनकल्याणकारी सोच के कारण स्वास्थ्य सेवाएँ आज गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं। यह अभियान समाज सेवा की अद्भुत मिसाल है। आमजनमान के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु भविष्य में भी आसपास के इलाकों में ऐसे शिविर लगातार आयोजित होने चाहिए।”

समाजसेवी सुमित प्रजापति ने कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम लगातार गाँवों और शहरों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुँचा रही है। यह प्रयास आमजन के जीवन में स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।”

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ. अजीत तिवारी ने कैंसर के शुरुआती लक्षण, सावधानियाँ और समय पर उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “यदि कैंसर का पता समय रहते लग जाए तो उपचार के अवसर कई गुना बढ़ जाते हैं। शुरुआती जांच ही जीवन रक्षा की सबसे प्रभावी कुंजी है।”

शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों आईवीएफ एवं स्त्री रोग की डाॅ. स्वर्णिमा ठाकुर, मेडिसिन विभाग से डाॅ. अभिषेक सकलानी एवं डाॅ. रिया रावत, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुपम जोशी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. शारदा, ईएनटी विभाग के डाॅ. कुशाग्र वत्सल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. काव्या दत्त, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. नरेन्द्र सिंह, तथा सर्जरी विभाग की डाॅ. रिया गेरा ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया।

अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंदों को दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में सुमित प्रजापति, विवेक शर्मा (जनसम्पर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) तथा स्थानीय सहयोगियों श्रीमती अंजना माहेश्वरी, आर. पी. श्रीवास्तव, आर. पी. अग्रवाल, सुमन मेहता, मधु, श्रीमती पवन शर्मा और अनीता कपूरकृका सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top