Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, पॉलीहाउस प्रशिक्षण दल को पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, पॉलीहाउस प्रशिक्षण दल को पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पलायन को रोकने में कृषि और बागवानी का बहुत बड़ा योगदान – गणेश जोशी।

देहरादून :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से नाबार्ड योजनान्तर्गत स्थापित पॉलीहाउस के 05 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जनपद देहरादून के चयनित 28 कृषकों के दल को गोविंद बल्लभ पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के माध्यम से प्रदेश में 50 हजार पॉलीहाउस स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परिवर्तन देखने को मिलेगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज पलायन को रोकने में कृषि और बागवानी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में लौटे प्रवासी सबसे अधिक कृषि और बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। ऐसे में सरकार उन्हें कृषि और बागवानी आधारित आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए रवाना हो रहा यह 28 कृषकों का दल पंतनगर विश्वविद्यालय में उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार होगा, जो आगे ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस तकनीक से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि नियंत्रित वातावरण में सब्जियों की बेहतर उत्पादन क्षमता और उच्च गुणवत्ता के कारण बाजार में दो से तीन गुना तक मूल्य प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी कहा कि पॉलीहाउस के संचालन व रखरखाव के लिए विशेषज्ञों द्वारा निरंतर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उत्पादन में और बढ़ोतरी सुनिश्चित हो सके।

मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी, बल्कि युवाओं को कृषि उद्यमिता से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

इस अवसर पर देहरादून मुख्य उद्यान अधिकारी डा. दिनेश कुमार तिवारी सहित कई कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top