Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के, विकास कार्यों की समीक्षा की। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के, विकास कार्यों की समीक्षा की। 

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास में एमडीडीए अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिन विकास कार्यों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनके लोकार्पण की तैयारी तुरंत शुरू की जाए तथा जिन कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है, उनसे संबंधित सभी कागजी कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाए। उन्होंने बुरासखंडा एवं सुवाखोली, सालावाला, दून विहार, गल्जवाड़ी, गंगोल पंडितवाड़ी, भद्रराज मंदिर, सिल्ला, मीठीबेड़ी तथा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण, आंतरिक सीसी सड़कें, सुरक्षात्मक कार्य, स्ट्रीट लाइटें, सोलर लाइटें, पार्क निर्माण सहित सौंदर्यकरण एवं सुधारीकरण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन स्वीकृति, रिटेंडरिंग तथा शासन स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।

काबीना मंत्री ने देहरादून के कनक चौक स्थित जनरल बिपिन रावत पार्क में सौंदर्यकरण कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि 8 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को भव्यता के साथ संपन्न किया जा सके। इसके साथ ही, मंत्री जोशी ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के तहत राजपुर के काठबंगला क्षेत्र के बेघर हो रहे लोगों के पुनर्वास एवं जनहित के दृष्टिगत व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, ईई सुनील कुमार, ईई अतुल गुप्ता, पूर्व पार्षद मंजीत रावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top