Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

टिहरी, कुंजापुरी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौके पर ही मौत कई यात्री गंभीर रूप से घायल।

टिहरी, कुंजापुरी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौके पर ही मौत कई यात्री गंभीर रूप से घायल।

देहरादून/टिहरी, कुंजापुरी :- टिहरी जनपद में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नरेन्द्रनगर क्षेत्र के कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय बस में लगभग 28 यात्री मौजूद थे, जिनमें से कई बाहरी राज्यों से उत्तराखंड घूमने आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने SDRF वाहिनी मुख्यालय को अवगत कराया। SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के त्वरित निर्देशन में SDRF पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी और वाहिनी मुख्यालय से कुल 5 रेस्क्यू टीमें तुरंत रवाना की गईं।

स्थानीय लोग, पुलिस और SDRF ने मिलकर तेजी से राहत कार्य शुरू किया। SDRF द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो चुकी है। खाई में गिरे घायलों को रस्सियों, स्ट्रेचर और एडवांस रेस्क्यू उपकरणों की मदद से निकाला गया।

घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।SDRF टीमें अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी यात्री खाई में फंसा न रह जाए। हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।

टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने यात्रियों के परिजनों तक सूचना पहुँचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top