Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

26 से 29 नवंबर तक देहरादून में शुरु हो रहा, नाबार्ड का 20वां ‘नबोत्सव’, देशभर से लगभग 330 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और खेल का करेंगे प्रदर्शन।

26 से 29 नवंबर तक देहरादून में शुरु हो रहा, नाबार्ड का 20वां ‘नबोत्सव’, देशभर से लगभग 330 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और खेल का करेंगे प्रदर्शन।

नबोत्सव नाबार्ड का प्रमुख वार्षिक आयोजन है, जो कर्मचारियों के बीच सौहार्द, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समग्र विकास को बढ़ावा देता है।

देहरादून :- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का अखिल भारतीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव – “20वां नबोत्सव 2025” 26 से 29 नवंबर 2025 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के साथ मनाया जा रहा है।

नबोत्सव 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जी. एस. रावत, उप प्रबंध निदेशक, नाबार्ड, अमित सिन्हा, सचिव, खेल विभाग, उत्तराखंड सरकार, पी. दिनेश, मुख्य महाप्रबंधक (HRMD), नाबार्ड, प्रधान कार्यालय, मुंबई पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय मौजूद रहेंगे।

20वें नबोत्सव 2025 के अंतर्गत कुल 06 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, क्रिकेट और गायन प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतियोगिता आयोजन का स्थान परेड ग्राउंड होगा जहां बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिता होंगी। रेड फॉक्स होटल में कैरम एवं शतरंज की प्रतियोगिता होंगी और हेरिटेज क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट खेला जाएगा और सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में गायन प्रतियोगिता एवं समापन समारोह होगा।

नबोत्सव 2025 में देशभर से लगभग 330 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। रोमांच को और बढ़ाने के लिए नाबार्ड ने आधिकारिक मास्कॉट “कस्तूरी” का अनावरण किया है, जो उत्तराखंड के राज्य पशु–कस्तूरी मृग से प्रेरित है, जो चपलता, गरिमा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top