Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए, 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक दून में, विशेष सेवा शिविर का आयोजन।

दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए, 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक दून में, विशेष सेवा शिविर का आयोजन।

देहरादून :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांग व वृद्धजनों को दैनिक जीवन में उपयोगी सहायक उपकरण उपलब्ध कराने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर वृहद शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा जांच के आधार पर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, ट्राईसाइकिल सहित कई प्रकार के सहायक उपकरणों की पहचान की जाएगी। चिन्हीकरण के पश्चात पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण बांटे जाएंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले 04 दिसंबर को रायपुर ब्लॉक सभागार से शिविर की शुरुआत की जाएगी। उसके बाद 05 दिसंबर को सहसपुर ब्लाक सभागार, 06 दिसंबर को विकास नगर के पंचायत भवन सभावाला, 07 दिसंबर को डोईवाला के मिलन केंद्र दुधली, 09 दिसंबर को नगर निगम ऋषिकेश सभागार, 10 दिसंबर को मसूरी नगर पालिका सभागार और 11 दिसंबर को सहिया (कालसी) के सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में शिविर लगाया जाएगा।

इन सभी शिवरों में आवेदकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वृद्धजन एवं एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों का परीक्षण होगा। जिसके लिए दिव्यांगजनों को सर्वप्रथम यूडीआईडी कार्ड की कॉपी और ग्राम प्रधान, सभासद व पार्षद द्वारा 22500 की मासिक आय प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। वहीं दूसरी ओर बृद्धजनो को आधार कार्ड की कॉपी और प्रधान से 15,000 हज़ार की मासिक आय का प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। इसके बाद उनका पंजीकरण आसानी से हो पाएगा। समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के 60 से अधिक वृद्धजनों को शिविर के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद उन्हें निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देहरादून जनपद में सात कैंप लगने हैं। जिसमें प्रत्येक ब्लाक और नगर पालिका क्षेत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि इन शिविर के माध्यम से जनपद के वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को आसानी से पंजीकृत किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top