Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

धामी सरकार में फिल्म इंडस्ट्री की नई उड़ान से, स्थानीय फिल्मों को मिल रही है सफलता, महेंद्र भट्ट।

धामी सरकार में फिल्म इंडस्ट्री की नई उड़ान से, स्थानीय फिल्मों को मिल रही है सफलता, महेंद्र भट्ट।

देहरादून :- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज लोकभाषा फिल्म सपना के मुहूर्त शॉट का टेक लेकर शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि नाम के अनुरूप यह फिल्म निर्मातों के साथ स्थानीय गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी संस्कृति प्रेमियों के सपनों को भी साकार करेगी।

स्थानीय भाषा और संस्कृति से समृद्ध फिल्मों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा मुख्यालय में देवभूमि फिल्म प्रोडक्शन की फिल्म का मुहूर्त किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और प्रोडक्शन टीम के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को सफलता की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म में अधिक से अधिक राज्य की सभी भाषाओं और संस्कृति को गीतों एवं डायलॉग के माध्यम से बढ़वा देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, फिल्मों के लिए जरूरी प्राकृतिक सौंदर्यता और सांस्कृतिक समृद्धता से भरपूर उत्तराखंड बहुत महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन है। विगत वर्षों से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य के अंदर फिल्म निर्माण व्यवसाय में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। अब स्थानीय भाषा की फिल्में बड़े पैमाने पर बन भी रही हैं और आर्थिक दृष्टि से सफल भी हो रही हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को सपना नाम के अनुरूप आर्थिक लाभ और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले सभी उम्मीदों को पूरा करने की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव जगनमोहन रावत, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश सह संयोजक मीडिया राजेंद्र सिंह नेगी, चंडी प्रसाद भट्ट के साथ फिल्म निर्माता निदेशक जय कृष्ण नौटियाल, वासुदेव सौते, मोहित घिल्डियाल, नरेंद्र पाल रावत, सुश्री सृष्टि रावत, अनुष्का पंवार, रमेश नौडियाल, आंचल फर्स्वाण, हिमानी नेगी, इम्तियाज अली, सौरभ डबराल समेत फिल्म निर्माण यूनिट से जुड़े प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top