Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रुपये 617 लाख की लागत से, विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रुपये 617 लाख की लागत से, विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

देहरादून :- रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सामुदायिक भवन नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 04 राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना तथा मण्डी परिषद के 23 लाख की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, वहीं वार्ड के अंर्तगत नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का ₹188.36 लाख की लागत से शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इस प्रकार कुल ₹616.67 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी गई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क और नाली जैसे विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में पूर्व प्रधान चालंग रामलाल ठाकुर, प्रेम पाठक, मीनाक्षी भट्ट, कमल गुप्ता, रविंद्र सिंह, कलम सिंह रमोला, राखी पुंडीर, रणवीर और उमेश त्यागी सहित अन्य शामिल रहे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद महिमा पुंडीर, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, मण्डल महामंत्री अल्का कुल्हांन, अनुज कौशल, प्रमोद रावत, विक्रम इंद्रवाल, प्रेम पाठक, लोनिवि के ईई राजेश कुमार, जलनिगम के ईई दीपक नौटियाल, सुधीर पुंडीर, राजेश रमोला, मंजीत रावत, संजय रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top