Breaking News
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के, 29वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को किया सम्बोधित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के, 29वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को किया सम्बोधित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज के योगदान को सराहते हुए कहा कि यह समाज सदैव सेवा, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा समाज के उत्थान, सामाजिक समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ऐसे संगठन समाज में जागरूकता और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सम्मान के माध्यम से वाल्मीकि समाज सहित सभी वर्गों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सरकार में दायित्वधारी भगवत प्रसाद मकवाना, राजपुर रोड के विधायक खजानदास, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, डॉ बबीता सहोत्रा, मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top