Breaking News
नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन समावेशी नीति सकल्प में, मंत्री खजान दास ने नशा मुक्ति, छात्रवृत्ति, दिव्यांगजन सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों को उठाया।
नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन समावेशी नीति सकल्प में, मंत्री खजान दास ने नशा मुक्ति, छात्रवृत्ति, दिव्यांगजन सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों को उठाया।
फॉटो इको टूरिज्म जोन एवं अन्य परियोजनाओं के संचालन और राजस्व वृद्धि की प्रमुख सचिव ने की समीक्षा।
फॉटो इको टूरिज्म जोन एवं अन्य परियोजनाओं के संचालन और राजस्व वृद्धि की प्रमुख सचिव ने की समीक्षा।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग जांच शिविर का आयोजन 21 नवंबर को।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग जांच शिविर का आयोजन 21 नवंबर को।
गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान, लोकल उत्पादों को मिला ग्लोबल मंच, पहाड़ी उत्पादों की बढ़ी मांग।
गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान, लोकल उत्पादों को मिला ग्लोबल मंच, पहाड़ी उत्पादों की बढ़ी मांग।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में, विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में, विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
टपकेश्वर बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को शीघ्र सर्वे के दिए निर्देश।
टपकेश्वर बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को शीघ्र सर्वे के दिए निर्देश।
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच, 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का किया निस्तारण।    
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच, 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का किया निस्तारण।   
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प।
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प।

सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।

सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।

देहरादून :- सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविरों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शिविर में पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में मेडिकल कैंप आयोजित करने तथा ट्री प्रोटेक्शन एक्ट एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष के संबंध में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को शिविर की तिथि, स्थल, नोडल अधिकारी, योजनाओं एवं उपलब्धियों सहित विस्तृत कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रमों से अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार होर्डिंग्स एवं बैनर आदि के माध्यम से करने के निर्देश भी दिए।

उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन डॉ. विनय रोहिला ने बताया कि ‘सेवा सेतु’ अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे तथा प्रत्येक शिविर कम से कम तीन दिन संचालित किया जाएगा। कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग भी की जाएगी।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। शिविरों में लाभार्थियों का चयन, आवेदन पत्र भरने की सुविधा, योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का प्रस्तुतीकरण तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर, राजेन्द्र कुमार, अपर सचिव रोहित मीणा, सीसीएफ वन राहुल, सीडीओ देहरादून अभिनव शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top