Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

पूर्व अध्यक्ष नड्डा की मौजूदगी में होगी, नई भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की पहली बैठक, महेंद्र भट्ट।

पूर्व अध्यक्ष नड्डा की मौजूदगी में होगी, नई भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की पहली बैठक, महेंद्र भट्ट।

संगठनात्मक गतिविधियों और 27 की चुनावी रणनीति पर होगा विचार। 

प्रत्याशी चयन पर भाजपा स्पष्ट, जीत की संभावना होगी आधार, भट्ट।

देहरादून :- भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नई संगठनात्मक रचना के बाद भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की पहली बैठक 14 फरवरी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में होने जा रही है। जिसमें पार्टी गतिविधियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और सरकारी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विमर्श किया जाएगा। वहीं सर्वे रिपोर्ट के आधार पर चर्चा हो रही है और सभी को अपनी विधानसभा में फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि प्रत्याशी चयन का आधार, जीत की संभावना ही रहने वाला है।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि सांगठनिक टीम के गठन के बाद नई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक 14 फरवरी को होगी। जिसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा के मार्गदर्शन में आगामी राजनीतिक चुनौतियां एवं सांगठनिक प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि बैठक में पार्टी के वर्तमान और भविष्य में शुरू होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिसमें संगठन की गतिविधियों के साथ, किस तरह केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को भी समाहित किया जाए, इस पर चर्चा होगी। साथ ही चुनावी वर्ष को देखते हुए, जनता के मध्य डबल इंजन सरकार के कार्यों को पहुंचाने हेतु विधानसभा स्तर पर विकास रथ चलाए जाने भी प्रस्तावित हैं। उनके संदर्भ में रूपरेखा तैयार करने और जिम्मेदारियां निश्चित करने पर भी अंतिम विमर्श किया जाएगा। इसी तरह 2027 के चुनाव से पहले किन मुद्दों और किस तरह जनता के मध्य पार्टी अपनी बात पहुंचनी है, उसकी रणनीतिक तैयारियों को भी फाइनल किया जाना है।

महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि जीत की संभावना ही प्रत्याशी चयन का आधार बनने वाली है। लिहाजा सभी विधायकों एवं अन्य नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्वयं को राजनीतिक रूप से अपनी विधानसभा में ही केंद्रित करें। जिसके तहत सभी को प्रयास करने हैं कि सरकार के काम और संगठन की सक्रियता अपने अपने क्षेत्र में अधिक हो ताकि जीत की संभावनाएं पहले से ज्यादा प्रबल हों। इस संबंध में जो 2 राज्य और 2 केंद्र, कुल 4 सर्वे में से 1 सर्वे की रिपोर्ट हमारे सामने है। जिसमें हम पहले से अधिक सीटें जीतने की स्थिति में नजर आ रहे हैं। इससे अलग सर्वे रिपोर्ट के अन्य आधार पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को जानकारी दी जा रही है और सुधार की अपेक्षा की गई है। कुल मिलाकर, प्रत्याशी चयन का आधार जीत की संभावना ही होने वाला है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top