Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।

ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र पोषित योजनाओं में बीवी जीरामजी, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की प्रगति पर चर्चा की। इसके साथ ही राज्य वित्त पोषित योजनाओं जैसे मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना तथा एकीकृत आजीविका सहायता परियोजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।

विभागीय मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के आजीविका संवर्धन पर जोर देते हुए अधिकारियों को महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और उनके आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। बैठक के दौरान ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के उत्पादों को आर्मी की कैंटीन में उपलब्ध कराने के विषय में भी चर्चा की गई ताकि प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार मिल सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

बैठक में अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top