Breaking News
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 
निकायों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा, मंत्री राम सिंह कैड़ा।
निकायों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा, मंत्री राम सिंह कैड़ा।
मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर, समस्या का करें त्वरित समाधान, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर, समस्या का करें त्वरित समाधान, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित।
कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित।
मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी।
मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी।
मोदी युग में चारधाम ऑल वेदर रोड से लेकर, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर तक, सड़क संपर्क में ऐतिहासिक विस्तार। 
मोदी युग में चारधाम ऑल वेदर रोड से लेकर, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर तक, सड़क संपर्क में ऐतिहासिक विस्तार। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विभागों से चयनित, 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विभागों से चयनित, 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित। 
ब्लूबेरी फार्मिंग को बनाया जाएगा सफल मॉडल, किसानों के साथ खड़ा रहेगा प्रशासन, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
ब्लूबेरी फार्मिंग को बनाया जाएगा सफल मॉडल, किसानों के साथ खड़ा रहेगा प्रशासन, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव पहुँचे, महिम वर्मा को अपनी शादी का न्योता देने। 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव पहुँचे, महिम वर्मा को अपनी शादी का न्योता देने। 

देहरादून :- भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 विजेता चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आज 12 मार्च  को अपनी आगामी शादी से ठीक पहले उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (CAU) के कार्यालय, देहरादून में संगठन के सचिव अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी से विशेष मुलाकात की। उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व सचिव एवं बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा को अपनी शादी का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया तथा उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

कुलदीप यादव लगभग दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचे, जहां CAU कार्यालय पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर और पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया।

माहिम वर्मा ने कुलदीप को टी20 विश्व कप जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि तथा आगामी विवाह के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद CAU की सचिव किरन वर्मा ने कुलदीप यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। किरन वर्मा ने उन्हें केदारनाथ धाम की प्रतिकृति और भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। कुलदीप ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, कहा कि टीम सीमित संसाधनों के बावजूद रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंची। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष बधाई दी।

माहिम वर्मा ने इस मुलाकात को गर्व का विषय बताया और कुलदीप के नए जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होने की उत्सुकता जताई। यह मुलाकात क्रिकेट जगत में आपसी सम्मान, सद्भावना और कुलदीप के उत्तराखंड क्रिकेट परिवार के प्रति गहरे लगाव का प्रतीक रही।

कुलदीप यादव का स्वागत करने वालों में इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष माहिम वर्मा, सचिव किरण वर्मा उपाध्यक्ष अजय पांडे, देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कन्वीनर पीसी वर्मा , क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मोहित डोभाल, सुनील चौहान आदि तमाम लोग शामिल रहे।

कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से प्रस्तावित है। दोनों कानपुर के निवासी हैं, जहां कुलदीप का घर जाजमऊ इलाके में स्थित है। दोनों की सगाई पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें रिंकू सिंह सहित करीबी दोस्त शामिल थे।

शादी की रस्में 13-14 मार्च 2026 को मसूरी के एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में होंगी। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में, जबकि 14 मार्च को मुख्य विवाह समारोह संपन्न होगा। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम (या होटल सेंट्रम) में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित होगा। परिवार के सदस्य पहले ही मसूरी पहुंच चुके हैं, और कुलदीप CAU दफ्तर से सीधे मसूरी रवाना होंगे। विवाह समारोह में लगभग 200 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर सहित कई वर्तमान एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर, BCCI अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं।

टी20 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के कुछ दिनों बाद कुलदीप की यह व्यक्तिगत खुशी क्रिकेट प्रेमियों के लिए दोहरा उत्सव साबित हो रही है। कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top