Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन।

देहरादून :- दून में रविवार को अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ से अधिक देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

डालनवाला स्थित शांति टेनिस अकैडमी में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है तथा युवाओं को नई दिशा देता है।

रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित हुए 38th नेशनल गेम्स ने साबित किया है कि राज्य बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड भी खेल अवसंरचना को मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, संरक्षक प्रदीप कुमार वालिया, महासचिव सुमित गोयल व अंतरराष्ट्रीय अंपायर और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top