Breaking News
सीएम धामी ने श्री वाराही धाम देवीधुरा मंदिर के, नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल किया संबोधित।
सीएम धामी ने श्री वाराही धाम देवीधुरा मंदिर के, नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल किया संबोधित।
धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच नये चेहरे शामिल, खजान दास, राम सिंह, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी ने ली शपथ।
धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच नये चेहरे शामिल, खजान दास, राम सिंह, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी ने ली शपथ।
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह।
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह।
उत्तराखंड में पहली बार प्रवासी पंचायतों की रूपरेखा तैयार, 24 अप्रैल को टिहरी जनपद से होगी इसकी शुरूआत।
उत्तराखंड में पहली बार प्रवासी पंचायतों की रूपरेखा तैयार, 24 अप्रैल को टिहरी जनपद से होगी इसकी शुरूआत।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती,  मुख्यमंत्री धामी ने महाराज जाना हाल।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती,  मुख्यमंत्री धामी ने महाराज जाना हाल।
डीएम सविन बसंल के निर्देश, हर गैस एजेंसी पर अब प्रशासन की नजर, एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल।
डीएम सविन बसंल के निर्देश, हर गैस एजेंसी पर अब प्रशासन की नजर, एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की हुई बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिली संस्तुति।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की हुई बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिली संस्तुति।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ कर, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ कर, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित।

प्रदेश में शहीद द्वार व स्मारकों के लिए बजट जारी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्य में तेजी के दिए  निर्देश।

प्रदेश में शहीद द्वार व स्मारकों के लिए बजट जारी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्य में तेजी के दिए  निर्देश।

देहरादून :-  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णोद्धार शहीद द्वारों के निर्माण में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के विभिन्न जनपदों में 06 भव्य शहीद द्वार और स्मारकों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभाग के अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने और प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं तेज़ी से करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने शहीद द्वार/स्मारकों के चयनित स्थलों पर अत्याधुनिक डिजाइन और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ ही निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन स्मारकों का निर्माण चयनित स्थलों पर अत्याधुनिक डिजाइन, स्थानीय स्थापत्य कला एवं भारतीय सैन्य परंपराओं के समन्वय के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शहीद द्वार न केवल श्रद्धांजलि का केंद्र होगा, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की अमर गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के प्रति अटूट सम्मान एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वीर सपूतों के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ सिद्ध होगी और राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

इन स्मारकों और शहीद द्वारों का निर्माण : जनपद अल्मोड़ा के नायक गौरी दत्त जोशी, जनपद चंपावत के कैप्टन उमेद सिंह महरा (अशोक चक्र), जनपद चमोली के राइफलमैन मोहन सिंह, जनपद पिथौरागढ़ के सिपाही शिवलाल वर्मा, जनपद चमोली के गनर केसर सिंह तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के राइफलमैन हरी सिंह (शौर्य चक्र)

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र प्रसाद भट्ट (सेनि), विंग कमांडर निधि बधानी (सेनि) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top