Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, पति ही निकला हत्यारा। 

देहरादून प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, पति ही निकला हत्यारा। 

देहरादून :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के सशक्त नेतृत्व में दून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव के बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने घटना की गुत्थी सुलझाते हुए मृतका के पहले पति को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मॉडूवाला रोड स्थित बालासुंदरी मंदिर परिसर के पास एक अज्ञात महिला का शव सफेद प्लास्टिक के कट्टे में बरामद हुआ था। शव के पास एक रजाई भी मिली, जिससे प्रतीत हो रहा था कि शव को ढककर फेंका गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य संकलित किए, लेकिन शव 4-5 दिन पुराना होने और चेहरा क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया और करीब 2500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान के लिए 30 से अधिक मलिन और झुग्गी बस्तियों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें लगभग 5000 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया।

लगातार प्रयासों के बाद 19 मार्च को पुलिस को कॉसवाली कोठरी क्षेत्र में अहम सुराग मिला। जांच के दौरान पता चला कि एक निर्माणाधीन भवन में कार्यरत बिहार निवासी मजदूर रंजीत शर्मा की पहली पत्नी, जो कुछ समय पहले उसके पास आई थी, अचानक लापता हो गई है। पूछताछ में संदेह गहराने पर पुलिस टीम ने भाटोवाला क्षेत्र से आरोपी को पकड़ लिया।सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहली पत्नी रूपा की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि पत्नी द्वारा दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर उसने 5 मार्च की रात विवाद के दौरान हत्या कर दी। इसके बाद शव को कट्टे में भरकर चार दिनों तक छिपाए रखा और बाद में शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका रूपा कुछ समय पहले ही अपनी 11 माह की बच्ची के साथ देहरादून आई थी और आरोपी के साथ रह रही थी। स्थानीय स्तर पर पहचान न होने के कारण आरोपी को विश्वास था कि वह बच निकलेगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों से मामला उजागर हो गया। गिरफ्तार आरोपी रंजीत शर्मा (32 वर्ष) मूल रूप से सहरसा, बिहार का निवासी है और वर्तमान में भाटोवाला, देहरादून में रह रहा था। मृतका की पहचान उसकी पहली पत्नी रूपा (32 वर्ष) के रूप में हुई है।

इस जघन्य हत्या का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 5000 रुपये तथा एसएसपी देहरादून द्वारा 2500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top