Breaking News
बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी से दो फिट तक जमी बर्फ,  25 मार्च तक के लिए मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी।
बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी से दो फिट तक जमी बर्फ,  25 मार्च तक के लिए मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने, उत्तराखण्ड सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने, उत्तराखण्ड सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था, प्रमुख सचिव। 
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था, प्रमुख सचिव। 
सीएम धामी ने श्री वाराही धाम देवीधुरा मंदिर के, नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल किया संबोधित।
सीएम धामी ने श्री वाराही धाम देवीधुरा मंदिर के, नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल किया संबोधित।
धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच नये चेहरे शामिल, खजान दास, राम सिंह, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी ने ली शपथ।
धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच नये चेहरे शामिल, खजान दास, राम सिंह, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी ने ली शपथ।
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह।
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह।
उत्तराखंड में पहली बार प्रवासी पंचायतों की रूपरेखा तैयार, 24 अप्रैल को टिहरी जनपद से होगी इसकी शुरूआत।
उत्तराखंड में पहली बार प्रवासी पंचायतों की रूपरेखा तैयार, 24 अप्रैल को टिहरी जनपद से होगी इसकी शुरूआत।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती,  मुख्यमंत्री धामी ने महाराज जाना हाल।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती,  मुख्यमंत्री धामी ने महाराज जाना हाल।
डीएम सविन बसंल के निर्देश, हर गैस एजेंसी पर अब प्रशासन की नजर, एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल।
डीएम सविन बसंल के निर्देश, हर गैस एजेंसी पर अब प्रशासन की नजर, एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल—पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंकैलेंडर।

देहरादून :- हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग हैं। ऐसे में पंचांग कैलेंडर का प्रकाशन राज्य की इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंचांग कैलेंडर राज्यवासियों को न केवल तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की सटीक जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ और अधिक गहराई से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि इस पंचांग में देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था स्थलों को विशेष रूप से स्थान दिया गया है। ये स्थल न केवल श्रद्धा के केंद्र हैं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इस प्रकार यह कैलेंडर एक जानकारीपरक दस्तावेज होने के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाला प्रेरणादायक संकलन भी है।

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पंचांग कैलेंडर राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और आने वाले समय में इसे और अधिक समृद्ध एवं व्यापक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top