Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

चार साल बेमिसालः परेड ग्राउंड में कल होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री जनता को करेंगे संबोधित, आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं दिए सख्त निर्देश।

चार साल बेमिसालः परेड ग्राउंड में कल होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री जनता को करेंगे संबोधित, आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं दिए सख्त निर्देश।

चार वर्षो की विकास गाथा, विकास योजनाओं की झलक, जन जन की सरकार, थीम पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम।

मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, समयबद्व तैयारियों के दिए निर्देश।

कोई चूक नहीं, बैकअप प्लान अनिवार्य, हर व्यवस्था पर पैनी नजर, मिनट टू मिनट प्लान पर आयुक्त व डीएम ने दिए सख्त निर्देश।

देहरादून :- उत्तराखंड राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 23 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 12ः30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हेतु गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने एक दिन पूर्व रविवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा विद्युत एवं साउंड सिस्टम के लिए पर्याप्त बैकअप रखा जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण वितरण एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के निर्गमन की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं हल्के जलपान की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया कि “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विगत चार वर्षों में हुए संतुलित विकास कार्यों तथा उत्तराखंड को एक श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिला, पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top