Breaking News
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।

देहरादून में ‘बेलज़ा ब्यूटी स्कूल’ का भव्य शुभारंभ।

युवाओं के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, 90 देशों में मान्य होंगे बेलज़ा ब्यूटी स्कूल के सर्टिफिकेट।

देहरादून :-  देहरादून के नेहरू कॉलोनी के हृदय स्थल में बेलज़ा ब्यूटी स्कूल का आधिकारिक उद्घाटन संपन्न हुआ। इस स्कूल का मुख्य उद्देश्य सौंदर्य और वेलनेस क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाला व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिलक राज बेहड़ (विधायक, किच्छा), विशिष्ट अतिथि दीपक गुलाटी (सदस्य बाल संरक्षण आयोग) और पंकज मेसोन (अध्यक्ष, देहरादून व्यापार मंडल) द्वारा विधिवत रिबन काटकर संस्थान का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, बेलज़ा ब्यूटी स्कूल के प्रतिनिधि अनमोल ने संस्थान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्कूल में बेसिक से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक के ब्यूटी कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यहाँ से प्राप्त प्रमाण पत्र न केवल पूरे भारत में मान्य हैं, बल्कि दुनिया के 90% देशों (जैसे यूके, स्पेन और यूएसए) में भी इन्हें मान्यता प्राप्त है।

संस्थान के निदेशक अनमोल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि बेलज़ा ब्यूटी स्कूल का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को सौंदर्य और वेलनेस (Beauty and Wellness) के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने कहा, “आज के समय में केवल डिग्री से अधिक ‘हुनर’ (Skill) की महत्ता है। हमारा संस्थान बेसिक से लेकर एडवांस और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोर्सेज संचालित कर रहा है, जहाँ हर छोटी से छोटी बारीकी पर ध्यान दिया जाता है।

*युवाओं का सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता*

विधायक तिलक राज बेहड़ ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने के लिए ऐसे कौशल विकास केंद्रों की नितांत आवश्यकता है। यह संस्थान न केवल युवाओं को प्रशिक्षित करेगा, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रेरित करेगा।

विशिष्ट अतिथि दीपक गुलाटी ने संस्थान द्वारा दी जा रही 90 देशों की मान्यता और सर्टिफिकेट की वैश्विक स्वीकार्यता को एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने मैनेजमेंट टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी पारदर्शी और उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

समारोह के अंत में पंकज मेसोन ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्थानीय युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top