Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।

सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।

सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।

ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।

डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।

देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।

विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीट पर हुए मतदान का आंकड़ा, 57.24 प्रतिशत हुआ।

देहरादून:- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ईवीएम मशीन द्वारा प्रदेश में अंतिम रूप से प्राप्त कुल मतदान 57.24 प्रतिशत रहा है। सबसे अधिक मतदान हरिद्वार में और सबसे कम अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर रहा। 2019 के मुकाबले 2024 में लगभग 4 प्रतिशत मतदान कम रहा। प्रदेश में सर्वाधिक मतदान हरिद्वार लोकसभा सीट में 63.53 प्रतिशत रहा। हरिद्वार में कुल 12,93,363 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें 6,90,238 पुरूष, 6,03,080 महिला एवं 44 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

नैनीताल-उधमसिंहनगर में 62.47 प्रतिशत रहा, जिसमें कुल 12,59,180 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 6,55,767 पुरूष, 6,03,394 महिला एवं 19 थर्ड जेंडर शामिल हैं। टिहरी लोकसभा सीट में मतदान 53.76 प्रतिशत रहा, जिसमें 8,48,212 लोगों ने मतदान किया। टिहरी में 4,27,234 पुरूष, 4,20,964 महिला एवं 14 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

गढ़वाल सीट में मतदान 52.42 प्रतिशत रहा, जिसमें कुल 7,17,834 लोगों ने मतदान किया। गढ़वाल लोकसभा सीट में 3,37,993 पुरूष, 3,79,833 महिला मतदाताओं सहित 8 थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अल्मोड़ा में 48.82 प्रतिशत रहा, जहां 3,05,516 पुरूष, 3,48,378 महिला एवं 02 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top