Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

प्रदेश में मखाना की खेती प्रोत्साहित करने के लिए, किसानों को दिया जाय प्रशिक्षण, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

प्रदेश में मखाना की खेती प्रोत्साहित करने के लिए, किसानों को दिया जाय प्रशिक्षण, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में बिहार की एक निजी संस्था के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि उनकी संस्था लंबे समय से मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने उत्तराखण्ड में पहली बार जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में मखाना की खेती के पायलट प्रोजेक्ट के शुभारंभ हेतु कृषि मंत्री को आमंत्रित भी किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान इस पहल का स्वागत करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मखाना की खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं के अनुभव का लाभ राज्य में लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि बिहार के उन क्षेत्रों का दौरा किया जाए जहां मखाना का बेहतर उत्पादन हो रहा है, ताकि किसानों को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन की जानकारी मिल सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार जलभराव वाली भूमि का प्रभावी उपयोग कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मखाना जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और निर्यात-उन्मुख उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, संस्था के पदाधिकारी राजीव रंजन, सम्यक जैन, अजय पैनोली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top