Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

श्री दरबार साहिब में पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने टेका माथा।

श्री दरबार साहिब में पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने टेका माथा।

देहरादून:- यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज (यू.पी.ई.एस.) के कुलाधिपति डाॅ सुनील राय ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उच्च शिक्षा एवम् समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। डाॅ सुनील राय ने स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य सेवाआंे के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।

मंगलवार को यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज के कुलाधिपति डाॅ सुनील राय श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डाॅ सुनील राय को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर कई प्रोजक्ट्स पर काम करेगा। इसका सीधा लाभ राज्य के छात्र-छात्राओं एवम् शोधार्थियों को मिलेगा। एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को एक दूसरे के संस्थानों में हो रहे आधुनिक शोध एवम् अनुसंधानों को जानने समझने का भी अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर डाॅ सुनील राय ने कहा कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर ग्रुप इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top