Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

भारतीय जनता पार्टी ने साम्प्रदायिकता का जहर, घोलकर समाज को बांटने का काम किया, नवीन जोशी।

भारतीय जनता पार्टी ने साम्प्रदायिकता का जहर, घोलकर समाज को बांटने का काम किया, नवीन जोशी।

देहरादून:- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय वॉर रूम में पहुंचकर वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी को बुके देकर धन्यवाद दिया साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता जिन्होंने संसाधन विहीन परिस्थिति में मजबूती से कांग्रेस के प्रत्याशी के साथ खड़े रहे उन सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय परिसर में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो जुमले चुनाव के दौरान जनता के बीच में छोडे थे वह आज भी धरातल पर नहीं उतर पाए हैं, भाजपा ने जो सपने प्रदेश की जनता को दिखाए थे वह सपना ही बनकर रह गया है हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया था कि जिस दिन मतदान होगा वह देश से भाजपा की सरकार उखाड़ फैंकने का काम करेंगी और निश्चित ही 04 जून को जो जनादेश होगा वह कांग्रेस के पक्ष में होगा, और भाजपा देश की जनता भाजपा को संसद से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

इस अवसर पर नवीन जोशी ने कहा कि आज पूरे देश के अन्दर भारतीय जनता पार्टी ने साम्प्रदायिकता का जहर घोलकर समाज को बांटने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि वॉर रूम के सभी पदाधिकारी, एवं कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा, उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अग्निवीर, महंगाई, बेरोजगारी जैसी नीतियों से युवाओं और जनता को छला हैं, इन तमाम मुद्दों को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ जनता के सामने उजागर किया, जोशी ने कहा निश्चित ही कांग्रेस 04 जून को सरकार बनाने जा रही है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, शीशपाल सिंह बिष्ट, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी, नरेशानन्द नौटियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मोहन काला, आशीष नौटियाल, देवेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह गडिया, सुलेमान अली, नजमा खान, सुनीता प्रकाश, डॉ0 प्रतिमा सिंह, सोनिया आनन्द, दिनेश कौशल, पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, पूनम कण्डारी, निधि नेगी, गिरीश भद्री, आदर्श सूद, अनुप कपूर, गिरिराज हिन्दवाण, सूरज क्षेत्री, गुल मोहम्मद आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top