Breaking News
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा।

प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान, महेंद्र भट्ट।

रेशम विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने, मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक पहलगाम … जब समय थम सा गया।

डीएम सविन बंसल की निगरानी में, ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं।

श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले।

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर, सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

सीएम धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित, बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए विधिवत दर्शन एवं पूजन।
सीएम धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित, बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए विधिवत दर्शन एवं पूजन।

रेशम विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

रेशम विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। 

बैठक में बताया गया कि आधुनिक चाकी केन्द्रों की स्थापना हेतु 2.0 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इसके तहत जनपद देहरादून के विकासनगर में आधुनिक चाकी केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिससे रेशम उत्पादन से जुड़े कृषकों को उच्च गुणवत्ता वाले चाकीकृत कीट उपलब्ध हो सकेंगे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ऐसे आधुनिक केन्द्रों को अन्य जनपदों में भी स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। विभागीय अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि आगामी सिल्क समग्र-3 योजना के अंतर्गत प्रदेश के मैदानी जनपदों में लगभग 100 बड़े किसानों का चयन कर वृहद स्तर पर रेशम उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाल मंडल के देहरादून में स्थापित सिल्क पार्क की तर्ज पर कुमाऊँ मंडल के नैनीताल में भी सिल्क पार्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नैनीताल जनपद में उपयुक्त स्थल का चयन कर प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में निदेशक प्रदीप कुमार, सहायक निदेशक (रेशम) विनोद तिवारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top