Breaking News
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।

प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान, महेंद्र भट्ट।

प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान, महेंद्र भट्ट।

पीएम का अपमान, कांग्रेस की नफरती राजनीति की पराकाष्ठा, भाजपा।

​देहरादून :- भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा मोदी के विरुद्ध इस्तेमाल आतंकवादी जैसी अत्यंत आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दावली की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि पीएम के इस तरह अपमान पर देश कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करने वाला है। विपक्ष जितना कीचड़ उछलेगा कमल उतना ही खिलेगा। ​मीडिया में जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार तार कर दिया है। उनके नेता हार की हताशा में इस कदर डूब गए हैं कि राजनीतिक विरोध से बहुत आगे निजी हमलों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री, जिन्हें 140 करोड़ भारतीयों का अटूट विश्वास प्राप्त है और एक बार नही लगातार तीसरी बार उन्हें जनादेश प्राप्त हुआ है। उन्हें आतंकवादी कहना न केवल उनका अपमान है, बल्कि भारत की जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी घोर अपमान है।

उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार नहीं बल्कि पीएम को गाली देने का कांग्रेस नेताओं का इतिहास है। उन्होंने याद दिलाया कि ‘मौत का सौदागर’ से लेकर ‘नीच’ और अब ‘आतंकवादी’ तक, कांग्रेस ने हमेशा भाषाई मर्यादा को लांघा है। अफसोस है कि ऐसा करने वालों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन जैसे बड़े बड़े नेता शामिल रहे हैं और इमरान मसूद जैसे छोटे नेता भी गाली देने के बाद पार्टी में बड़े बनाए गए। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज किया कि जो लोग ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने का दावा करते हैं, वे वास्तव में देश में नफरत और विभाजन का जहर घोल रहे हैं। खड़गे का बयान इसी नफरत की मानसिकता का परिचायक है।

महेंद्र भट्ट ने कहा किआगामी चुनावों में अपनी निश्चित हार को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। वे विकास के मुद्दों पर लड़ने के बजाय गाली-गलौज पर उतर आए हैं। इसी बौखलाहट का नतीजा है प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध इस प्रकार की गई यह ओछी टिप्पणी। यहां स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन। लिहाजा जनता अपने प्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के इस अपमान का बदला चुनावों के माध्यम से देगी। साथ ही उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से इस अभद्र टिप्पणी के लिए राष्ट्र से माफी की मांग की है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसी धमकियों और अपशब्दों से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को देश सेवा के संकल्प को डिगाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस और विपक्ष जितनी कीचड़ उछालेगी, कमल उतना ही शान से खिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top