Breaking News
केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक, वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर बनी  संबंधित राज्यों में सहमति।
केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक, वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर बनी  संबंधित राज्यों में सहमति।
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम।
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न।
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर, पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला।
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर, पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के, जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर दिए ये निर्देश।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के, जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर दिए ये निर्देश।
मतदाता सूची में नाम का सत्यापन कर, मंत्री गणेश जोशी ने किया गहन पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र।
मतदाता सूची में नाम का सत्यापन कर, मंत्री गणेश जोशी ने किया गहन पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र।
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति, खेल मंत्री रेखा आर्या।
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति, खेल मंत्री रेखा आर्या।
कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगी हिस्सा, राजीव महर्षि I
कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगी हिस्सा, राजीव महर्षि I
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश।

जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश।

देहरादून :- प्राकृतिक जल स्रोतों-नौले-धारे और नदियों-के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला स्तरीय बैठक ली। उन्होंने सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य निर्धारित कर इंटीग्रेटेड अप्रोच में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लघु सिंचाई, वन सहित अन्य विभागों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं और जनसुझावों के आधार पर ठोस योजना बनाते हुए जल स्रोतों के चिरस्थायी प्रवाह को बनाए रखने पर जोर दिया जाए। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण, खंती, चाल-खाल, चेकडैम तथा अन्य जल संचयन संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही चिन्हित जल स्रोतों के कैचमेंट क्षेत्र का तकनीकी सर्वेक्षण कर ठोस प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि ‘सारा’ के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों के लिए लघु सिंचाई विभाग को नोडल बनाया गया है। लघु सिंचाई और वन विभाग के माध्यम से स्थलों का चयन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वर्षा जल को भूमिगत करने हेतु अब तक 51 रिचार्ज साइट्स स्वीकृत हुई थीं, जिनमें से 22 कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने और नए प्रोजेक्ट्स की डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में जल संरक्षण प्रयासों को और गति मिल सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता विनय कुमार सिंह सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top