Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

मंत्री रेखा आर्या ने हिमवीरों संग किया योग, नंदा देवी की चोटियों और मिलम ग्लेशियर की गोद में गूंजा योग का संदेश।

मंत्री रेखा आर्या ने हिमवीरों संग किया योग, नंदा देवी की चोटियों और मिलम ग्लेशियर की गोद में गूंजा योग का संदेश।

देहरादून/पिथौरागढ़, मिलम :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती मिलम गांव में स्थित आईटीबीपी 14वीं वाहिनी परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। हिमालय की ऊंची चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस विशेष योग शिविर में मंत्री रेखा आर्या ने वीर हिमवीरों और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि एक ओर बर्फ से ढकी नंदा देवी की भव्य चोटियां और मिलम ग्लेशियर का विहंगम दृश्य था, तो दूसरी ओर गोरी गंगा नदी की कल-कल बहती धारा के बीच योग करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस अद्भुत आंगन में योग का अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मिलम गांव तक पहुंचने का सफर कठिन परिस्थितियों से भरा था, ठंडी हवाओं और दुर्गम रास्तों के बावजूद जब हिमालय की इस धरती पर योग का आसन लगाया तो मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ।

वीर हिमवीरों और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से भारत की प्राचीन धरोहर योग को आज वैश्विक पहचान मिली है। योग ने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन, एकता और संतुलन का संदेश दिया है। मंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के बीच योग करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हिमालय की इस पवित्र भूमि पर देश के प्रहरियों के साथ योग का यह अवसर सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आईटीबीपी कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र पांगती सहित कई गणमान्य लोग और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top