Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।

डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।

मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट।

युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां।

देहरादून/दिल्ली :- प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनसे उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स आदि के लिए अधिक से अधिक भर्ती रैलियां आयोजित करने को कहा है ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके। 

मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बताया कि जब वह लोकसभा में रक्षा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने उत्तराखंड में कई बार सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाई थी। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि उत्तराखंड शत प्रतिशत साक्षर हो चुका है और युवाओं का फिजिकल स्टैमिना भी अच्छा है, यहाँ हर परिवार से कोई न कोई सेना में है। इसलिए उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स और थल सेना की अधिक से अधिक भर्तियां करवाई जाएं ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top