Breaking News
SGRRU में परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित।
SGRRU में परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित।
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।

धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम, सतपाल महाराज।

धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम, सतपाल महाराज।

448.79 लाख की विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास।

देहरादून/पौड़ी :- बीरोंखाल (पौड़ी)। जन जन की सरकार जन जन के द्वार के अन्तर्गत धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में जनता की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़े” का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा इन आयोजनों का मकसद सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी आम जन तक पहुंचाना है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के चौथे दिन मंगलवार को विकासखण्ड बीरोंखाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 404.79 लाख की लागत से निर्मित होने वाली खलधार-ठंगा मोटर मार्ग के भूमि पूजन एवं शिलान्यास एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर 44 लाख की धनराशि के डुलमोट, चंदेली, कदोला, तैलीपखोली एवं जाखणी ग्राम सभाओं में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्षों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण-दंगा विरोधी कानून, भू-कानून महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण और लखपति दीदी जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं इस राज्य के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं।

मंत्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 14 करोड़ की धनराशि से बनने वाली 10 किमी लम्बी उफरैखाल-भत्पो-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग स्वीकृत हो चुका है। जबकि सरायखेत-जोगीमणी मोटर मार्ग के मध्य से कमलिया पल्ला 3 किमी के लगभग जो फौरेस्ट के कारण रुका है उसकी बाधायें भी दूर कर शीघ्र ही निर्माण किया जायेगा। इस दौरान विकासखण्ड मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आम जनता की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ सरकार द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा में किये जा रहे विकास कार्यों से भी अवगत करवाया। उन्होंने सशक्त मंडल और सशक्त संगठन के तहत भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों से पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top