Breaking News
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में, एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी ऑफिस पहुंचे हरीश रावत, दो दिन पहले कार्यालय में हाजिर होने का भेजा था नोटिस।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
अशोक चक्र शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम, रेखा आर्या।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी, केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान की बड़ी पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार हेतु रू0 9.60 लाख की राशि कराई उपलब्ध।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू।

शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक योजना का शुभारम्भ।

शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक योजना का शुभारम्भ।

देहरादून जनपद में विद्यार्थियों को वितरित की जायेगी चार लाख काॅपियां।

 देहरादून :- उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा को सुदृढ़ एवं छात्र-हितैषी बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘गेम चेंजर योजना’ (निःशुल्क नोटबुक वितरण योजना) का शुभारंभ आज पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, राजपुर रोड़ में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून में लगभग 4.70 लाख नोटबुक वितरित की जाएंगी, जबकि प्रदेशभर में लगभग 35 लाख नोटबुक विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएंगी। योजना के अंतर्गत कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों को 1-1 नोटबुक, कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को 3-3 नोटबुक तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 5-5 नोटबुक उपलब्ध कराई जाएंगी।

विभागीय मंत्री डा. रावत ने इस दौरान विभागीय अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक, समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज राजपुर व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथीबडकला की छात्राओं को निःशुल्क नोटबुक वितरित की।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष एमडीडीए के बंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार सिमल्टी, मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर प्रेमलता बौडाई सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्राए व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top