Breaking News
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।
नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए, शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए, शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिले, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राएं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिले, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राएं।
भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर चर्चा, महेंद्र भट्ट ने दिये निर्देश। 
भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर चर्चा, महेंद्र भट्ट ने दिये निर्देश। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में, किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का, ऐतिहासिक MoU हुआ साइन। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में, किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का, ऐतिहासिक MoU हुआ साइन। 
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, पीएम मोदी के जन्मदिवस को वृहद स्तर पर मनाए जाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, पीएम मोदी के जन्मदिवस को वृहद स्तर पर मनाए जाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है, मुख्यमंत्री धामी।
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है, मुख्यमंत्री धामी।

शोध व नवाचार पर मिलकर काम करेंगे, निजी व राजकीय विश्वविद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।

शोध व नवाचार पर मिलकर काम करेंगे, निजी व राजकीय विश्वविद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा विकसित भारत-2047 को लेकर करें सेमिनार।

निजी विश्वविद्यालय भी आयोजित करेंगे अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता।

देहरादून :- प्रदेश के राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालय शोध एवं नवाचार पर मिलकर कार्य करेंगे। साथ ही विकसित भारत-2047 की थीम पर अलग-अलग विषयों को लेकर सेमिनार भी आयोजित करेंगे। सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत प्रत्येक विश्वविद्यालय पांच-पांच गांव गोद लेंगे तथा उनमें मूलभूत सुविधाओं के साथ ही नशा मुक्ति एवं स्वच्छता कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे। 

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित निजी विश्वविद्यालयों की बैठक में एनईपी-2020 के प्रावधानों के तहत शोध एवं नवाचार के क्षेत्रों में मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया। जिसमें राज्य विश्वविद्यालय एवं निजी विश्वविद्यालय आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। इसके अलावाा निजी विश्वविद्यालय भी खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे, ताकि प्रदेश के युवाओं को अपनी संस्कृति के संरक्षण के साथ ही अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिल सकेगा। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी है कि सभी निजी व राज्य विश्वविद्यालय विकसित भारत-2047 की थीम पर आधािरत विभिन्न विषयों का चयन कर दो-दो सेमिनार आयोजित करेंगे। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ ही वक्ता के रूप में विषय विशेषज्ञों, पद्मश्री प्राप्त व्यक्तियों के अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्रीगणों, सांसदगणों, राज्य के मंत्रीगणों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जायेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य एवं निजी विश्वविद्यालय अपने सामाजिक दायित्वों के तहत अपने आसपास के पांच-पांच गांवों को गोद लेकर उनको आदर्श गांवों के रूप में विकसित करेंगे। इसके अलावा अपने निकटतम एक आंगनवाड़ी केन्द्र अथवा राजकीय प्राथमिक को गोद लेकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के साथ ही रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को संचालित करने व एनईपी-2020 के प्रावधानों के तहत स्थानीय संस्कृति, भाषा एवं धरोहरों को संरक्षित करते हुये उन्हें पाठ्यक्रमों में शामिल किया जायेगा। निजी विश्वविद्यालयों की समस्याओं एवं सुझावों को सरकार तक पहुंचाने के लिये शासन स्तर पर एक आॅनलाइन पोर्टल बनाये जाने पर भी सहमति बनी, ताकि निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को छोटी-छोटी बातों के लिये शासन के चक्कर काटने के बजाय सीधे आॅनलाइन माध्यम से पोर्टल पर अपने समस्याओं व सुझावों को दर्ज किया जा सके।

उच्च शिक्षा सचिव बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, अपर सचिव मनुज गोयल, उत्तरांचल विश्वविद्यालय के चैयरमैन जितेन्द्र जोशी, क्वांटम विश्वविद्यालय के चैयरमैन अजय गोयल, हरिद्वार विश्वविद्यालय के चैयरमैन एस.के. गुप्ता, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, पतंजलि विश्वविद्यालय, श्रीगुरूराम राय विश्वविद्यालय, स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय यूपीएस विश्वविद्यालय, आईएमएस विश्वविद्यालय, डीआईटी विश्वविद्यालय सहित दो दर्जन से अधिक निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top