Breaking News
1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान, 85% मैपिंग लक्ष्य पूरा, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस।
1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान, 85% मैपिंग लक्ष्य पूरा, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस।
शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग, डाॅ. धन सिंह रावत।
शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग, डाॅ. धन सिंह रावत।
आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी।
आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
राज्य में विकास को मिली नई गति, नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत, मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति।
राज्य में विकास को मिली नई गति, नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत, मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।

लखनऊ में रक्षा मंत्री के नामांकन में शामिल हुए, 400 पार का नारा निश्चित रूप से होगा साकार, मुख्यमंत्री धामी।

लखनऊ में रक्षा मंत्री के नामांकन में शामिल हुए, 400 पार का नारा निश्चित रूप से होगा साकार, मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून/लखनऊ:- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ में नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे। नामांकन से पहले दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित एक भव्य रोड शो में शामिल हुए जहां हजारों की तादाद में जनता जनार्दन का हुजूम उमड़ा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके उपरांत लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से लखनऊ की सड़कों पर लोगों का उत्साह देखने को मिला, वह निश्चित रूप से 4 जून को जो परिणाम आने वाले हैं, वह स्पष्ट रूप से उसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 400 पार का जो नारा है, वह निश्चित रूप से पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक स्थानों पर कुछ भ्रामक चीजें भी आ रही हैं लेकिन उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी मैं गया। पहले चरण का जो मतदान था उसमें मत प्रतिशत जरूर कम था। मेरे से कई लोगों ने पूछा भी। मैं बताना चाहता हूँ कि जो भी लोग मोदी जी को पीएम बनाना चाहते हैं, वे सभी मतदान के लिए आये। दूसरी पार्टी के लोगों ने मतदान में कम भाग लिया और हमारे विरोधी विचारधारा के लोग थे, मतदान उनका कम रहा है और हमारे मतों में किसी भी प्रकार का कोई अंतर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार से आज लोगों में उत्साह है, उसे देखकर लगता है कि हर एक व्यक्ति इस बार मतदान के दिन की प्रतीक्षा का इंतजार कर रहा था कि मुझे मतदान करना है बहुत साइलेंट तरह से और अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में मैं 16 साल की उम्र से रहा हूँ और अटल जी जब पीएम बने तब लखनऊ तेजी से विकास की ओर अग्रसर रहा और वह अनवरत रूप से जारी रहा। राजनाथ सिंह के कालखंड में जिस प्रकार से यहां हाइवे बने, ओवर ब्रिज बने, तमाम सड़कें बनी, जिस प्रकार से आज मेट्रो चली है वह दर्शाता है कि भाजपा काल में कितना काम हुआ है और यह पहले की तुलना में पूरी तरह से बदला हुआ लखनऊ है।

पहले गोमतीनगर जाना टेढ़ी खीर था लेकिन आज ऐसा नहीं है। पूरा उत्तर प्रदेश आज तेजी से विकास की ओर बढ़ा है। अयोध्या में आज प्रभु राम का मंदिर तैयार हो गया है तो भव्य और दिव्य काशी के दर्शन आज हमें हो रहे हैं। ऐसे अनेक काम हुए हैं। आज यहां इन्वेस्टमेंट का बूम आया है और प्रदेश इन्वेस्टमेंट हब बन गया है। पहले इस राज्य की गिनती बीमारू राज्य के रूप में होती थी लेकिन आज यह देश के उत्तम राज्यों में शुमार हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक कालखंड वो था जब यहां गुंडे बदमाशों का राज था। सपा और बसपा की सरकारों में यहां माफियाराज था लेकिन आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत अच्छी हो गयी है। प्रधानमंत्री जी के कालखंड में गरीब कल्याण की जो योजनाएं बनी हैं, उनका हर वर्ग को लाभ मिला। 2014 से पहले भी योजनाएं बनी लेकिन उनका लाभ चुनिंदा लोगों को मिलता था। आज जो योजनाएं बनती हैं, उनका हर किसी को लाभ मिल रहा है। कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं जैसे मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति मिली है, धारा 370 समाप्त हुआ है। सीएए का कानून बना है।

उन्होंने कहा कि, मुझे यह बताते हुए खुशी है कि भाजपा का जो संकल्प पत्र है, उसमें पूरे देश में समान नागरिक सहिंता को देश में लागू करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हम इसे लागू कर चुके हैं। देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने इसे लागू किया। पीएम के नेतृत्व में पूरे देश को परिवार मानकर कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे दल हैं जो अपने परिवारों से बाहर नहीं आ पा रहे, भ्रष्टाचार में ये दल डूबे हुए हैं, तुष्टिकरण करने वाले दल हैं और आज भी वह यही बात कर रहे हैं। ये दल आज तमाम तरह से भ्रामक बात कर रहे हैं कि 400 पार हो जाएंगे तो देश से आरक्षण समाप्त जो जाएगा। संविधान बदल जाएगा। मैं कहना चाहता हूँ कि मोदी आरक्षण के बहुत बड़े पैरोकार और समर्थक हैं। जो कार्य आज हुए हैं वो कभी नहीं हुए। इसका उदाहरण है कि देश के राष्ट्रपति के रूप में आदरणीय कोविंद का कार्यकाल पूरा हुआ और देश के आदिवासी बहुल इलाके में पैदा हुई द्रोपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि देश में एक ही माहौल है और पूरा देश मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहता है और उसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

लैंड जेहाद के तहत बहुत बड़ा अतिक्रमण था। हमने 5 एकड़ से ज्यादा भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई है। यह देवभूमि के स्वरूप को खराब करने की साजिश थी, जिसे हमने रोका।उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना के समय से ही समान नागरिक सहिंता का संकल्प लिया गया था और हमने अपनी विधानसभा में पास कराने के बाद प्रदेश में आज लागू किया है। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने हमें इसका मैनडेट दिया और हमने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिया है और एक गारंटी हमने पूरी की है। जैसे गंगोत्री से गंगा निकली है, उसी तरह से यूसीसी की गंगा से भी पूरा देश लाभान्वित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top