Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

कांग्रेस का मतदाता सूचियों में गडबडियों का आरोप, प्रीतम प्रतिनिधिमंडल ने डी एम से की मुलाकात।

कांग्रेस का मतदाता सूचियों में गडबडियों का आरोप, प्रीतम प्रतिनिधिमंडल ने डी एम से की मुलाकात।

देहरादून:- लोकसभा चुनाव के बाद अब उत्तराखंड में निकाय चुनाव की घोषणा होने वाली है इन चुनावों के मद्देनजर नजर महानगर देहरादून के अन्तर्गत विभिन्न वार्डो की मतदाता सूचियों में गडबडियों को लेकर आज पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व नेताप्रतिपक्ष एवं सीईसी सदस्य प्रीतम सिंह के नेतृव में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल आज जिलाधिकारी देहरादून से  मिला और ज्ञापन सौंपा। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि जानबूझकर मतदाता सूची से छेडछाड की गयी हैं, मतदाताओं और क्षेत्रों के नाम मतदाता सूची से गायब है जो कांग्रेस समर्थक हैं या जहां कांग्रेस की पकड़ है प्रीतम ने दावा किया कि इस गड़बड़ी की वजह से कई लोग लोकसभा चुनाव में भी मतदान करने से वंचित रह गये हैं।

प्रीतम सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि आने वाले देहरादून नगर निगम चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा देहरादून के समस्त वार्डो की लिस्ट जारी की गई  है जिसमें कई त्रुटियां है जैसे वार्ड 12 में वोटर कम हो गये क्योंकि बी एल ओ कई घरों तक पहुँच नहीं पाए वार्ड 32 में नामो में भारी ग़लतिया है अक्षरों का ताल मेल नहीं है कई लोगो के नाम छूट गये है। यही हाल वार्ड 35 और वार्ड 36 का है जिसमे अनेक त्रुटि है बी एल ओ द्वारा अपनी सहुलियत के हिसाब से ऐसे कई बूथ स्वयं से बदल दिये है क्योंकि कई बी एल ओ ने संतुष्ट कार्य इन वार्डो में नहीं किया। उन्होनें कहा कि इन ग़लतियों के आधार पर कार्यवाही करें जिससे मतदान में पारदर्शिता आये।

 प्रीतम सिंह ने यह भी अवगत कराया कि वार्ड 78 में बहुत से लोगों की शिकायत है की हमारे घरों पर कोई बी एल ओ नहीं आए है जब मैंने उन लोगों से पूछा कि उनको गुलाबी रंग की कोई पर्ची मिली है तो उन्होंने मना कर दिया इस वजह से वार्ड 78 में एक बार फिर से बीएलओ को भेज कर उन लोगों के नाम चढ़ाए जाने चाहिए जिन लोगों के नाम नहीं चढ़े हैं जिसमें आशिमा विहार कॉलोनी के बहुत से घर छूटे हुए है।

इसके साथ ही ओगलभट्टा में भी बहुत से घर छूटे हुए हैं इन सबके नाम जल्द जुडवा दिए जाए। बिंदुवार देखे तो सी-19 टर्नर रोड, सी-13 में ओगलेश्वर मंदिर, सी-13/15 केशव कुंज में लगभग 30 परिवार, सी-13/12 मस्जिद वाली गली, सी-13/4, व्यास लाइन, शास्त्री मार्ग, प्रताप मार्ग आदि से  बहुत सारे वोटर छुटे हुए हैं।

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, रमेश कुमार मंगू, दीप बोहरा, हरिप्रसाद भटट, जाहिद अंसारी, सिद्धार्थ वर्मा , पियूष गौड़ , मोहन गुरूंग, अनूप कपूर, आनन्द त्यागी, भरत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top