Breaking News
ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ।      
ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ।      
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक, सतपाल महाराज। 
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक, सतपाल महाराज। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन।
हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर हुई चर्चा। 
हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर हुई चर्चा। 
नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियान, एडीएम। 
नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियान, एडीएम। 
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर।
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार।
सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही, किया जाए भवन को जर्जर घोषित, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही, किया जाए भवन को जर्जर घोषित, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।

सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श, रेखा आर्या।

सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श, रेखा आर्या।

रतकोट गोलू देवता मंदिर में श्री राम कथा महायज्ञ में शामिल हुईं मंत्री, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

देहरादून/अल्मोड़ा, सोमेश्वर :- सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मनान पथररिया स्थित श्री रतकोट गोलू देवता मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महायज्ञ में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर कथा श्रवण किया और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और जनसेवा का अनुपम संदेश देता है। श्री राम का आदर्श चरित्र आज भी समाज को नैतिक मूल्यों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

मंत्री ने श्री राम कथा महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति, यजमानों और स्थानीय श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर पूज्य कथावाचक पंडित योगेश्वर दास जोशी ने भगवान श्री राम के दिव्य चरित्र का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य पुजारी जीवन चंद्र उप्रेती, मंदिर समिति अध्यक्ष आशुतोष पांडे, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह अधिकारी, लीलाधर पांडे, गजेंद्र पांडे, मोहन चंद्र उप्रेती, मोहन चंद्र कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, देवेंद्र मेहरा, हेमचंद जोशी, चंदन प्रकाश, कमल सिंह ठाकुर, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top