Breaking News
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, रेखा आर्या।

ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ।      

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक, सतपाल महाराज। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन।

हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर हुई चर्चा। 

नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियान, एडीएम। 

15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार।

कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों का लिया जायजा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी। 

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गांधी पार्क कार्यक्रम स्थल पहुंचकर 26 जुलाई (रविवार ) को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह के लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्था सहित पेयजल आपूर्ति और बरसात को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शौर्य दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम भव्य, गरिमापूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न किए जाएं। 

शौर्य दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय समारोह देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सैनिकों के परिजनों, वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top