Breaking News
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, रेखा आर्या।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, रेखा आर्या।
ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ।      
ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ।      
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक, सतपाल महाराज। 
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक, सतपाल महाराज। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन।
हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर हुई चर्चा। 
हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर हुई चर्चा। 
नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियान, एडीएम। 
नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियान, एडीएम। 
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर।
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार।

मंत्री सुबोध उनियाल ने मुनिकीरेती-ढालवाला में, सार्वजनिक पुस्तकालय एवं सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास।

मंत्री सुबोध उनियाल ने मुनिकीरेती-ढालवाला में, सार्वजनिक पुस्तकालय एवं सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास।

देहरादून/मुनिकीरेती,ढालवाला :- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने नगर पालिका परिषद, मुनिकीरेती-ढालवाला के अंतर्गत वार्ड संख्या 09 में सार्वजनिक पुस्तकालय तथा वार्ड संख्या 04 में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर क्षेत्रों में आधुनिक एवं जनोपयोगी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय युवाओं, विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ज्ञान और अध्ययन का एक सशक्त केंद्र बनेगा, जबकि सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल आधारभूत संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन को बेहतर बनाना और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। प्रदेश सरकार विकास की प्रत्येक योजना को जनहित एवं जनआकांक्षाओं के अनुरूप धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुबोध उनियाल ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, सभासदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top