Breaking News
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं, महाराज।
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं, महाराज।
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ।
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान।
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण। 
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने, मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण। 
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में, सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में, सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया, मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा, राजीव महर्षि।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया, मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा, राजीव महर्षि।
अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास: अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का महा-रोडमैप, रेखा आर्या।
अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास: अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का महा-रोडमैप, रेखा आर्या।
हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से किया जाएगा आयोजित, मुख्यमंत्री धामी।
हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से किया जाएगा आयोजित, मुख्यमंत्री धामी।

9 व 10 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमाऊं दौरे  पर, मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक सम्मेलन तैयारियों के संबंध में ली बैठक।

9 व 10 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमाऊं दौरे  पर, मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक सम्मेलन तैयारियों के संबंध में ली बैठक।

देहरादून/हल्द्वानी :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आगामी 09 एवं 10 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे के दौरान आयोजित होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं, संख्या बल तथा कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को सम्मेलन की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुमाऊं दौरे के दौरान आयोजित होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में आयोजित होने वाले पूर्व सैनिक सम्मलेन के कार्यक्रम स्थल (वाटिका गार्डन) का भी निरीक्षण किया।

बैठक में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, कुंदन परिहार, सुरेश भट्ट, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, दायित्वधारी रघुवीर सिंह भंडारी, पूर्व सैनिक गंभीर सिंह धामी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top