Breaking News
मसूरी विधानसभा के मोटर मार्गों की, वन स्वीकृति को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।

मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं।

तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक, विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र। 

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का किया जायेगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी।

सीएम धामी कैबिनेट में हुए 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, 17 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह हुआ। 

देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति।

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में किया जाए विकसित, मुख्यमंत्री धामी।

उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में, आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित, रेखा आर्या।
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में, आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित, रेखा आर्या।

मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला सहकारी बैंक किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहकारिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जिला सहकारी बैंक देहरादून के अध्यक्ष मंजीत रावत, चमोली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक गढ़वाल (कोटद्वार) के अध्यक्ष पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला तथा जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चौधरी शामिल थे।ये सभी हाल ही में संबंधित जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास एवं राम सिंह कैड़ा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top