Breaking News
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।

अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।

GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, आर.के. सुधांशु।

बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी, रेखा आर्या।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इगास-बग्वाल की दीं शुभकामनाएं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी, 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।

मसूरी विधानसभा के मोटर मार्गों की, वन स्वीकृति को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में वन विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मोटर मार्गों से संबंधित वन आपत्तियों एवं वन स्वीकृति के संबंध में बैठक की।

बैठक में क्यारा-धनौल्टी मोटर मार्ग, मोटीधार-मसराना मोटर मार्ग, गढ़-बुरांसखंडा मोटर मार्ग सहित अन्य मार्गों पर आ रही वन संबंधी आपत्तियों एवं लंबित वन स्वीकृतियों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोटर मार्गों से संबंधित वन स्वीकृति के मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सड़कें पर्वतीय क्षेत्रों के विकास और आमजन की सुविधा का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय जनप्रधनिधियों और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वन संबंधी प्रकरणों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर डीएफओ मसूरी देवी प्रसाद बलूनी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top