Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग, सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग, सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति का भव्य रजत जयंती समारोह संपन्न, वरिष्ठजनों व विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।
उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति का भव्य रजत जयंती समारोह संपन्न, वरिष्ठजनों व विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।
टपकेश्वर मंदिर में छठ पर्व के अवसर पर, सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा अर्चना की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद बांसुरी स्वराज।
टपकेश्वर मंदिर में छठ पर्व के अवसर पर, सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा अर्चना की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद बांसुरी स्वराज।
भाजपा परिवार ने भगवान बिरसा मुंडा को, उनकी जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
भाजपा परिवार ने भगवान बिरसा मुंडा को, उनकी जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के दून विहार वार्ड में, ₹268.31 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के दून विहार वार्ड में, ₹268.31 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित, रेखा आर्या।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री ने, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास। 
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री ने, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास। 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने, देशवासियों को दी विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने, देशवासियों को दी विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं।

विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य बन रहा है उत्तराखंड: महाराज।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश एवं देशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने जो “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन का नव-निर्माण” विषय निर्धारित किया है उत्तराखंड में उसी के आधार पर काम हो रहे हैं।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश एवं देशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने जो “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन का नव-निर्माण” विषय निर्धारित किया है प्रदेश में उसी के आधार पर काम हो रहे हैं।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदेश में होम स्टे एक वरदान साबित हो रहा है। अब तक राज्य में 6000 से अधिक पंजिकृत होम स्टे संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा इन गतिविधियों से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। पिछले सप्ताह हमने प्रदेश के 100 ट्रेकिंग मार्गों की GPS एवं GIS मैपिंग हेतु दलों को रवाना किया, जिनमें 50 मार्ग गढ़वाल और 50 मार्ग कुमाऊँ के थे। इसके आधार पर एक मोबाइल ट्रेकिंग नेविगेशन ऐप और “द ट्रेक्स ऑफ उत्तराखण्ड” कॉफी टेबल बुक तैयार की जाएगी। सटीक जानकारी से ट्रेकिंग अधिक सुरक्षित होगी और हमारे ट्रेक विश्व भर के ट्रेकर्स तक पहुँचेंगे।

मंत्री महाराज ने कहा कि साहसिक पर्यटन आज उत्तराखण्ड की पहचान बन रहा है। 24 से 26 अक्टूबर तक होने वाली आदि कैलाश परिक्रमा 2.0 आदि कैलाश एवं ॐ पर्वत क्षेत्र की भव्यता को नई पहचान देगी। आदि कैलाश परिक्रमा रन और नीति वैली अल्ट्रा जैसे उच्च हिमालयी आयोजनों ने दिखाया है कि हमारे सीमांत गाँव विश्वस्तरीय गंतव्य बन सकते हैं, और इसका लाभ सीधे स्थानीय समुदायों को मिलता है। नवम्बर 2026 में होने वाली हिमालयन कार रैली इस कड़ी को आगे बढ़ाएगी।

इसके अलावा हमारी सरकार उत्तराखण्ड को बारहमासी पर्यटन गंतव्य भी बनाने के लगातार प्रयास कर रही है। हमारी शीतकालीन चारधाम यात्रा, स्नो ट्रेकिंग, एस्ट्रो टूरिज्म और वन्यजीव अनुभव हर मौसम में पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। नवम्बर में उत्तराखण्ड एकता नगर में भारत पर्व और लंदन में वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट के माध्यम से देवभूमि का संदेश देश और विश्व तक पहुँचाएगा। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड को “भारत की आध्यात्मिक राजधानी” के रूप में स्थापित करने का रोडमैप तैयार करते हुए शाक्त, शैव, वैष्णव सर्किट, विवेकानंद, नरसिंह, गोल्ज्यू, गुरुद्वारा, नवग्रह, नागराजा, हनुमान और महासू देवता सर्किटों की स्थापना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top