Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग, सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग, सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति का भव्य रजत जयंती समारोह संपन्न, वरिष्ठजनों व विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।
उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति का भव्य रजत जयंती समारोह संपन्न, वरिष्ठजनों व विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।
टपकेश्वर मंदिर में छठ पर्व के अवसर पर, सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा अर्चना की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद बांसुरी स्वराज।
टपकेश्वर मंदिर में छठ पर्व के अवसर पर, सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा अर्चना की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद बांसुरी स्वराज।
भाजपा परिवार ने भगवान बिरसा मुंडा को, उनकी जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
भाजपा परिवार ने भगवान बिरसा मुंडा को, उनकी जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के दून विहार वार्ड में, ₹268.31 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के दून विहार वार्ड में, ₹268.31 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित, रेखा आर्या।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री ने, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास। 
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री ने, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास। 

स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंच: जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार।

स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंच: जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार।

जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक में बोले डीएम- ‘मार्केट डिमांड’ के अनुसार युवाओं को नए ट्रेड्स में करें प्रशिक्षित।

देहरादून :- युवाओं को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप हुनरमंद बनाकर स्थानीय उद्योगों, कंपनियों और वैश्विक रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को केवल परंपरागत प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर उन्हें स्टार्टअप और नए जमाने की तकनीकों के लिए तैयार किया जाए।

बैठक में युवाओं के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन की उपलब्धि साझा करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि हाल ही में चलाए गए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए 126 युवाओं ने विदेशों में रोजगार हासिल किया है। इनमें से केयर गिवर के रूप में 75 युवाओं को जापान, नर्सिंग क्षेत्र में 1 युवा को जर्मनी तथा वेयरहाउस प्रबंधन के लिए 30 युवाओं को सऊदी अरब में नियुक्ति मिली है।

जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने सिडकुल और उद्योग विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाकर नियमित कार्यशालाएं आयोजित करने तथा औद्योगिक संस्थानों की जरूरतों के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चल रहे पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर उन्हें श्मार्केट डिमांडश् के अनुरूप अपडेट किया जाए।

*पीएम सेतु योजना से सुधरेगा इंफ्रास्ट्रक्चर*

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ‘पीएम सेतु योजना’ के तहत सरकारी आईटीआई और एनएसटीआई संस्थानों में बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक मशीनों का तकनीकी ज्ञान, औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का अनुभव और प्रोफेशनल नेटवर्क का विस्तार देने के लिए उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य की जाए।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला सेवायोजन अधिकारी ममता, आईटीआई प्रधानाचार्य अनुपमा भंडारी, दीपक चौधरी, अनिल पुंडीर और उद्योग प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष अरुण नैथानी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top