Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने की भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट।

नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए आगे आएं युवा, जिलाधिकारी का ‘आह्वान’।

सीएम धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में, पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक।

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी। 

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।

समाज कल्याण मंत्री ने आढ़त बाजार विस्थापन एंव इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा कर, एमडीडीए अधिकारियों को त्वरित गति से विकास कार्य निपटाने के दिए आदेश।  

सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

सेवा संकल्प अभियान शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित।

देहरादून :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में समाज कल्याण मंत्री खजान दास की अध्यक्षता में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में अनुसूचित जाति की पुत्रियों के विवाह हेतु संचालित सहायता योजना के अंतर्गत ’06 पात्र परिवारों को प्रति परिवार ₹50,000 की दर से कुल ₹3,00,000 की सहायता राशि’ वितरित की गई।

इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए ’22 वृद्धावस्था पेंशन, 06 विधवा पेंशन तथा 02 दिव्यांग पेंशन’ की स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार शिविर में कुल 30 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान कर पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया गया।

शिविर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया गया। साथ ही, नशा मुक्ति की शपथ के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top